इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि पुराना थाना रामगढ़ के पास के निवासी फैजान को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। जानकारी पर एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र, थाना रसूलपुर प्रभारी भगवत सिंह, उत्तर थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित, दक्षिण प्रभारी संजय पांडेय, एसओ लाइनपार वैभव सिंह मौके पर आ गए।
नंबर प्लेट पर लगा रखा है चुंबक
बदमाश लूट, छिनैती और चोरी की वारदात को अंजाम देने में माहिर हैं। बदमाश के पास से मिली बाइक की नंबर प्लेट पर के ऊपर एक चुंबक लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद नंबर प्लेट को ऊपर कर दिया करते थे। जिससे नंबर प्लेट चुंबक से छिपक जाती थी। उसके बाद नंबर दिखाई नहीं देता था। नंबर प्लेट पर आहट भी लिखा पाया गया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
थाना उत्तर पुलिस ने लूट और छिनैती करने वाले बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके पास से 11 मोबाइल, बाइक और अवैध असलहा बरामद किया है। उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। -सर्वेश कुमार मिश्र, एसपी सिटी