फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के काला दिवस को लेकर शहर में पुलिस फोर्स रहा अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर किसान नेताओं के काला दिवस मनाने को लेकर बुधवार को तड़के से पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। कई किसान नेताओं को घर पर नजरबंद कर दिया। इसके साथ किसान नेताओं की लोकेशन पुलिस लेती रही।
विज्ञापन

कृषि कानून के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन के छह माह पूरे होने पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने काला दिवस मनाए जाने का फैसला लिया था। किसानों के काला दिवस मनाए जाने को ध्यान में रखते हुए एसएसपी अजय कुमार पांडेय के निर्देशन में जिले का फोर्स अलर्ट पर रहा। किसान नेताओं से संबंधित थाना प्रभारी ने संपर्क करके उन्हें किसी प्रकार के आंदोलन नहीं करने की हिदायत दी। थाना प्रभारी दक्षिण सुशांत गौर ने महावीर नगर में किसान नेता को घर पर नजर बंद कर दिया। सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप ने काला दिवस मनाने का आह्वान किया था। शहर में छोटे सिंह आसफाबाद, अतुल यादव एवं अजय राठौर को घरों पर नजरबंद कर दिया था। इधर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव धर्म सिंह यादव ने आवास पर काला झंडा लगाने के साथ काली पट्टी बांधकर विरोध किया। जहीर खाकसार के अलावा विद्याराम वर्मा एडवोकेट, संतोष कुशवाह एडवोेकेट ने भी काली पट्टी बांधकर विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें