फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मी बन प्रबंधक से ठगे 12,500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कर्मी बन प्रबंधक से ठगे 12,500 रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। डाहिनी पुलिया के निकट बाइक सवार बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर एक स्कूल प्रबंधक से 12500 रुपये ठग लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

उदयभान सिंह निवासी लौहरई थानां नगला खंगर में एक विद्यालय के प्रबंधक हैं। वह सोमवार को रामराज पुत्र रामसनेही निवासी अलीपुर थाना नसीरपुर के साथ शिकोहाबाद में किसी काम से बाइक से आ रहे थे। नगला डहर के पास बाइक सवार बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर बाइक को रुकवा लिया। कहा, आपके पास मादक पदार्थ है। तलाशी दो। उनकी जेब आदि की तलाशी लेकर जेब मे रखे साढ़े बारह हजार की नकदी निकल कर जेब में रख ली। दोनो ने कहा थाने पहुंचों बाइक सीज करेंगे। सीओ कमलेश कुमार का कहना है कि एक वृद्ध से टप्पेबाजी हुई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें