फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचोखरा पुलिस ने पकड़ा चोरी का कैंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। थाना पचोखरा पुलिस ने जीपीएस की मदद से अलीगढ़ से चोरी किए गए कैंटर सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरा आरोपी मौके से भागने में सफल हो गया। पुलिस फरार आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना पचोखरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अलीगढ़ से चोरी कर लाया गया कैंटर टूंडला पचोखरा की ओर आ रहा है। पुलिस ने कैंटर में लगे जीपीएस सिस्टम के माध्यम से घेराबंदी कर बसई मोहम्मदपुर की पुलिया से पकड़ लिया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि जीपीएस की लोकेशन टूंडला क्षेत्र की मिल रही थी।
अलीगढ़ पुलिस की इस जानकारी पर पुलिस कई दिन से कैंटर की लोकेशन ले रही थी। पकड़े गये कैंटर के साथ एक आरोपी सादिक निवासी अब्बास नगर, थाना रामगढ़, फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी शाहिद मौके से भागने में सफल रहा। जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें