फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कांग्रेस नेताओं की घेराबंदी करने में जुटी रही पुलिस

Wed, 18 Dec 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जिलाघ्यक्ष के आवास पर नजरबंद किए गए कांग्रेसी। - फोटो : कांच का सजावटी सामान।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कांग्रेस नेताओं की घेराबंदी का क्रम बुधवार को भी जिले की पुलिस की टीमें करती रहीं। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी घर के बाहर ही धरना देकर बैठ गए। महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग के साथ ही अन्य कांग्रेस नेताओं के घरों के आसपास पुलिस की टीम मुस्तैद रही।
विज्ञापन

दोपहर बाद तक कांग्रेसजन पुलिस की गिरफ्त में दिखाई दिए। प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस के द्वारा विधानसभा का 18 दिसंबर को घेराव किए जानेे का आह्वान करने के साथ ही पुलिस प्रशासन ने कांग्रेसियों को लखनऊ जाने से रोकने की प्लानिंग करनी शुरू कर दी। पिछले तीन दिनों से पुलिस की टीमें कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के घरों के आसपास सक्रिय दिखाई दी।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि कांग्रेसियों की हुंकार से भाजपा सरकार डर गई है। इसके ही कारण घरों पर घेराबंदी करा रही है, लेकिन कांग्रेसी जनता की आवाज को बुलंद करते रहेंगे। वह घर पर ही धरने पर बैठ गए। कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग, प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग के घर पर भी उप निरीक्षक के साथ पुलिसकर्मी मुस्तैद दिखाई दिए। यहीं नहीं कांग्रेस के नेताओं के आसपास ही पुलिस की टीमें सक्रिय रहीं।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता हाजी नसीर अहमद, गुलाम जीलानी, राम निवास यादव, मनोज भटेले, पार्षद नुरुलहुदा लाला राइन, पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ सौरभ पोरवाल, चांद कुरैशी, वकार खालिक, जावेद उमर, सतीश चंद्र अग्रवाल नेता सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के घरों के आसपास पुलिस व एलआईयू की टीमें सक्रिय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें