फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख के इनामी बदमाश का पुलिस ने कराया ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस और एसओजी द्वारा 19 जनवरी की रात मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए एक लाख के इनामी बदमाश गुड्डू चौहान उर्फ राजेंद्र का शनिवार को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में पैर का ऑपरेशन कराया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी थी। उसका पिछले दो दिन से मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। चिकित्सक ने ऑपरेशन कर उसके पैर से एक गोली निकाली है।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के थाना कुर्रा के गांव पीपोर निवासी गुड्डू चौहान उर्फ राजेंद्र पर 31 मुकदमे दर्ज हैं, इसमें हत्या के दस मुकदमे शामिल हैं। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनामी बदमाश गुड्डू चौहान की पिछले कई सालों से मैनपुरी और फिरोजाबाद पुलिस को तलाश थी लेकिन वह हाथ नहीं लग रहा था। 19 जनवरी की रात रामगढ़ थानाध्यक्ष हरर्वेंद्र मिश्रा और एसओजी प्रभारी रवि त्यागी ने मुखबिर की सूचना पर शेखूपुर मोड़ सांती रोड पर उसे घेर लिया। खुद को घिरा देख गुड्डू चौहान ने पुलिस पर फायरिंग की थी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश को पकड़ लिया। इस दौरान गुड्डू चौहान के बाएं पैर में गोली लगी थी। उसे जेल न भेजकर मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया जा रहा था। थानाध्यक्ष हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि शनिवार को बदमाश के पैर में गोली लगी थी, ऑपरेशन कर गोली निकाली गई है। उसे ठीक होने के बाद जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें