चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सहित एक चोर पकड़ा
फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक चोर को पकड़ा। आवश्यक कार्यवाही के बाद उसे जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बाइक चोर पर विभिन्न थाना में करीब नौ मुकदमा दर्ज है।
एसपी सिटी के निर्देश पर थाना प्रभारी क्राइम उत्तर सुनील कुमार हमराहों के साथ बंबा चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शक के आधार पर एक बाइक सवार युवक को रोका। तो वह हड़बड़ा गया। पूछताछ के दौरान युवक बाइक के संबंध में कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। सख्ती के दौरान युवक ने उक्त बाइक को बंबा चौराहा के समीप से गत आठ अप्रैल को चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सुमित शर्मा निवासी आवास विकास कॉलोनी थाना शिकोहाबाद पर जिले के विभिन्न थानों उत्तर, पचोखरा, टूंडला और मटसेना के अलावा महिला थाना में कुल नौ अन्य मुकदमा पंजीकृत हैं। पुलिस को उसकी तलाश थी। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। संवाद