फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गैंगस्टर आरोपी चोरी की वारदात को दे रहा था अंजाम, दर्ज हैं 19 मुकदमे; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 27 Jul 2024 08:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में गैंगस्टर का आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ 19 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पिछले कुछ दिनों से सिरसागंज थाना क्षेत्र में अचानक से चोरी की घटनाएं बढ़ गई थी। पिछले एक सप्ताह में ही तीन घरों में चोरों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर लाखों के आभूषण और नकदी चुराई थीं। वहीं सिरसागंज पुलिस ने भी आपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत अभियान चलाकर सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोर को दबोच लिया।

विज्ञापन


सिरसागंज नगर में चोरी की घटनाओं को देखते हुए सिरसागंज पुलिस ने चोरी वाले इलाकों के सीसी टीवी फुटेज एकत्रित करना शुरू किया। वहीं सोथरा रोड पर 25 तारीख की रात में हुई चोरी की घटना की जांच करते हुए पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आडियल पब्लिक स्कूल के पास कई जनपदों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला अर्जुन गिहार उर्फ पुतला कहीं भागने की फिराक में है। 

सिरसागंज सीओ अरुण कुमार चौरसिया और प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने घेराबंदी करते हुए अर्जुन गिहार को दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी करते हुए जेवरात बरामद किए। और एक बिना नंबर प्लेट की बाइक भी बरामद की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पर जनपद फिरोजाबाद और मैनपुरी में 19 मुकदमे दर्ज हैं। इस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें