फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: डिवाइडर से टकराकर पलटा ऑटो, सास-बहू की मौत... परिवार के छह लोग घायल; गमी में शामिल होकर लौट रहे थे घर

Sat, 27 Jul 2024 07:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

डिवाइडर से टकराकर ऑटो पलट गया। हादसे में सास-बहू की मौत हो गई। जबकि परिवार के छह लोग घायल हो गए। सभी लोग गमी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार की शाम डिवाइडर से टकराकर ऑटो पलट गया। हादसे में सास-बहू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के छह सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। सभी लोग गमी में शामिल होकर घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


हादसा मक्खनपुर थाना क्षेत्र में पायनियर पुल के पास हुआ। मूल रूप से इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के मलाजनी निवासी मातादीन के समधी का देहांत हो गया था। पूरा परिवार नारखी थाना क्षेत्र के कोटला गांव गमी में शामिल होने आया था। गमी में शामिल होकर सभी लोग ऑटो से लौट रहे थे। 

ऑटो नए हाईवे से होकर शिकोहाबाद की जा रहा था। पायनियर पुल के पास ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में सावित्री देवी और माया देवी (65) की मौके पर ही मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  
विज्ञापन


घायलों में अनीता, गुड्डू, मातादीन, नन्नूलाल, ग्यावती, भगवान सिंह शामिल हैं। थाना प्रभारी शिवकुमार चौहान ने बताया कि ऑटो के डिवाइडर से टकराने से हादसा हुआ है। इसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें