फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल में गड़बड़ी के चलते भवनों के निर्माण पर लगा ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नेटवर्किंग सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी के कारण पीएमएवाई योजना का पोर्टल सुचारु नहीं है। इसके कारण जिले में पीएमएवाई योजना के करीब तीन हजार लाभार्थियों की किस्तों के भुगतान में रोड़ा अटका हुआ है। नए आवेदनों की जांच एवं लाभार्थियों के सत्यापन के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के नोडल विभाग नगरीय विकास अभिकरण ने 3100 लाभार्थियों के खातों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय किस्त भुगतान किए जाने के लिए डाटा शासन को फारवर्ड किया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व डाटा फारवर्ड किए जाने के बावजूद आवास निर्माण की धनराशि नहीं पहुंची है। इसके पीछे पोर्टल के नेटवर्किंग सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी बताई जा रही है। वहीं सत्यापन के बाद खातों में धनराशि नहीं पहुंचने के कारण लाभार्थियों के भवन निर्माण पर भी ब्रेक लग गए हैं। गड़बड़ी को दूर करने के लिए योजना के नोडल विभाग नगरीय विकास अभिकरण ने शासन के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें