फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश पर दबिश, पिस्टल मिली न आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
दबिश पर दबिश, पिस्टल मिली न आरोपी
विज्ञापन

-महिला की पिटाई की सूचना पर पहुंची थी पीआरवी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सरकारी पिस्टल और मोबाइल फोन लूटने, पीआरवी के जवानों से मारपीट के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। सोमवार रात ताबड़तोड़ दबिशों के बाद भी पिस्टल मिली न ही अन्य आरोपी पकड़े गए। 101 लोगों के खिलाफ केस दर्ज होने से गांव कूपा में सन्नाटा पसरा हुआ है।
लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव कूपा निवासी विश्वनाथ द्वारा अपनी पत्नी आरती की पिटाई की सूचना पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची थी। तभी विश्वनाथ ने पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल जीत कुमार और सिपाही कुलदीप के साथ मारपीट करते हुए जीत कुमार के पास रखी सरकारी पिस्टल और मोबाइल फोन छीन लिया। सूचना पर एसएसपी आशीष कुमार के साथ कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंची तब तक आरोपी हेड कांस्टेबल से छीनी पिस्टल और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे। देर रात 31 नामजद और 60 से 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन हुआ। सोमवार रात भी ताबड़तोड़ दबिश दी गईं पर, एक भी आरोपी पकड़ा नहीं जा सका। सीओ सदर हीरालाल कनौजिया का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के साथ ही पिस्टल और मोबाइल फोन को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूपा में सन्नाटा
मंगलवार को गांव कूपा में सन्नाटा पसरा है। बच्चों के शोर से गुलजार रहने वाली गलियां सूनी थी। घरों में महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग ही बचे हैं। गांव में युवाओं की संख्या काफी कम है। ग्रामीणों में इस बात का डर भी है कि पुलिस ने जिन 60 से 70 अज्ञात लोगों को इस घटना में शामिल किया है। उनमें पुलिस युवाओं के खिलाफ कार्रवाई कर कहीं जेल न भेज दें। जिसको लेकर युवा पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए गांव छोड़कर चले गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें