फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथनपुर के बाशिंदों ने किया चुनाव का बहिष्कार

Sat, 17 Oct 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना और अरांव ब्लाक में मतदान के दौरान मतदाता सूची की खामियां भी उजागर हुई। पिथनपुर गांव के 80 से 90 वोट काटने और कई वोट फतेहपुर गांव से जोड़ने के विरोध में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों के बहिष्कार की जानकारी पर एडीएम कर्मेंद्र सिंह, एसपी सिटी उदय शंकर सिंह के साथ पूर्व मंत्री जयवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। काफी समझाने के बाद पौने दो बजे के करीब ग्रामीण मतदान के लिए तैयार हुए। घाघऊ में वर्तमान प्रधान का नाम ही सूची से गायब कर दिया गया था।
विज्ञापन

अरांव ब्लाक के पिथनपुर गांव के मतदाता बूथ पर वोट को डालने पहुंचे तो उनके नाम गायब थे। यह देखकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। पीठासीन अधिकारी और स्टाफ मतदान के लिए ग्रामीणों के आने का इंतजार करते रहे लेकिन ग्रामीण वोट डालने को तैयार नहीं थे। आरोप था कि 511 वोटों में से करीब 90 वोट फतेहपुरा गांव में शामिल कर दिए गए। वहीं करीब इतने ही वोट सूची से काट दिए गए हैं। बहिष्कार की जानकारी पर एडीएम कर्मेंद्र सिंह, एसपी सिटी उदयशंकर सिंह मौके पर पहुंचे। गांव में पूर्व मंत्री जयवीर सिंह भी पहुंच गए। प्रशासन एवं जयवीर सिंह ने ग्रामीणों को खुद मौके पर बैठाकर समझाया। इसके बाद दोपहर .40 बजे मतदान प्रारंभ हुआ। करीब 70 प्रतिशत मतदान हुआ। इधर ,जसराना क्षेत्र के घाघऊ मतदान केंद्र पर वर्तमान प्रधान सहित 70 ग्रामीणों के वोट मतदाता सूची से गायब थे। वर्तमान प्रधान नाहर सिंह मतदान के लिए पहुंचे तो सूची में नाम नहीं देख बैरंग लौट गए। वहीं अरांव के सूरजपुर रुधैनी गांव में कई नाबालिगों के वोटर सूची में नाम शामिल कर दिए।

पिथनपुर के बाशिंदे सूची में खामी की शिकायत कर रहे थे। कोई ग्रामीण नाम नहीं बता सका। दोपहर करीब 1.40 बजे मतदान प्रारंभ हुआ। 70 प्रतिशत ही वोट पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मेंद्र सिंह एडीएम फीरोजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें