फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हर तहसील में बनेगा स्थाई हेलीपैड

Fri, 16 Jan 2026 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। सभी तहसीलों में अब राजनेताओं और विशिष्ट अतिथियों के आवागमन के लिए बार-बार अस्थाई हेलीपैड बनाने का झंझट और फिजूलखर्ची खत्म होगी। प्रदेश सरकार के निर्देश पर हर तहसील में एक-एक स्थाई हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को एसडीएम ने शिकोहाबाद में संभावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. गजेंद्रपाल सिंह ने नायब तहसीलदार नितिन चौधरी के साथ आदर्श कृष्ण इंटर कॉलेज और नारायण डिग्री कॉलेज के मैदानों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। इधर, प्रशासन ने जनपद की अन्य तहसीलों में भी स्थान चिन्हित कर लिए हैं।
विज्ञापन





तहसील चयनित स्थान/मैदान
जसराना एलआर इंटर कॉलेज मैदान एवं पैढ़त स्टेडियम (एका ब्लॉक)शिकोहाबाद एके इंटर कॉलेज एवं नारायण डिग्री कॉलेज मैदान

टूंडला ठा. बीरी सिंह डिग्री कॉलेज

सिरसागंज गिरधारी इंटर कॉलेज एवं आर्य गुरुकुल (ऑडिटोरियम के पास निर्माण जारी)

सदर (फिरोजाबाद) पुलिस लाइन स्थित चिन्हित भूमि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें