फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में गदंगी-दुर्गंध से लोग परेशान

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! जिला अस्पताल स्थित आरसीएच वार्ड के बराबर जलभराव और गंदगी का आलम - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में गदंगी के कारण डेंगू और वायरल जानलेवा साबित हो रहा है। इसके बावजूद नगर निगम लापरवाह बना हुआ है। वायरल और डेंगू से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए बनाए गए मेडिकल कॉलेज में ही गंदगी का आलम है। मच्छरों के कारण मरीज और तीमारदार परेशान हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज परिसर में बने आरसीएच वार्ड के पीछे नालियां चोक है। नालियों में मच्छर जन्म ले रहे है। मच्छरों के प्रकोप के कारण तीमारदार और मरीजों की रात आंखों ही आंखों में कट रही है। वार्ड संख्या दो और तीन के सामने जालियों के पीछे गदंगी है। यहां नगर निगम न तो चूना डलवा रहा है और न ही एंटीलार्वा का छिड़काव करा रहा है।
वहीं अस्पताल परिसर से निकलने वाली गदंगी को सौ शैय्या अस्पताल के पीछे खुले में फेंका जा रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा के निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर को पूरी तरह से साफ करा घास को कटवा दिया गया था लेकिन निरीक्षण की कार्रवाई पूरी होने के बाद वार्ड के पीछे गंदगी फेंकना शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

नालियों को खुलवाकर साफ कराया जाएगा। क्षतिग्रस्त नालियों की सूची निर्माण विभाग को सौंपी जाएगी, जिससे उनको निर्माण हो सके। अस्पताल की साफ सफाई का जिम्मा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एक ठेकेदार को दे रखा है। इसलिए अस्पताल की साफ सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम की नहीं है लेकिन जरूरत पड़ने पर कराई जाती है।
विज्ञापन

दलवीर सिंह जेडएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें