फिरोजाबाद। विधानसभा चुनाव के रुझान जानने को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह दिखाई दिया। किसी ने टीवी के सामने बैठकर सुबह का नाश्ता किया तो कोई हाथ में मोबाइल लेकर रुझान देखने में व्यस्त दिखाई दिया। रुझानों के साथ भाजपा और सपा समर्थकों (कार्यकर्ताओं) के चेहरे का रंग भी बदलता जा रहा था।
कोई खुशी में झूम रहा था तो कोई हार का सामना करने को विवश हुआ। जिले की पांचों विधानसभा के परिणाम जाने के लिए लोग मीडियाकर्मियों से संपर्क करने का प्रयास दिखाई दिए।