फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की की मांग को लेकर धरने पर बैठे ठारपूठा के लोग

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद !ठारपूठा क्षेत्र की गलियों के निर्माण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विकास और पानी निकासी की मांग को लेकर ठारपूठा के बाशिंदों ने मंगलवार को क्षेत्र में ही धरना प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया कि इलाके में डेंगू का प्रकोप है। इसके बावजूद नगर निगम सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन करते हुए ठारपूठा के लोगों ने कहा कि मंदिर वाली गली और उसके आसपास की गलियों का नगर निगम द्वारा निर्माण नहीं कराया गया है। गलियों का निर्माण न होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और क्षेत्र में गदंगी फैली है।
रजत यादव ने बताया कि डेंगू के कारण दो दिन पूर्व उसकी पत्नी रश्मि देवी की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी नगर निगम साफ-सफाई के प्रति गंभीर नहीं है। हालांकि नगर निगम के अधिकारियों को क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया जा चुका है। धरना प्रदर्शन में विक्की यादव, मंजीत, सामंत यादव, पंचम सिंह, सचिन, रामलखन, मुन्नी देवी, सुनीता देवी, मंजू देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

.......................
क्षेत्रीय लोग गलियों के निर्माण की मांग को लेकर मिले थे। उनके प्रार्थनापत्र पर प्रस्ताव तैयार करा दिया गया है। डेंगू और वायरल के प्रकोप के कारण प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास नहीं हो सका है। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

नूतन राठौर, मेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें