फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: प्रेमी-युगल को लोगों ने पीटा... छीन लिए रुपये, फिर दोस्तों को लेकर पहुंचा युवक; इस तरह लिया बदला

Tue, 10 Sep 2024 06:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में लोगों ने प्रेमी-युगल को पीटा। उनके रुपये छीन लिए। इसके बाद युवक दोस्तों को लेकर पहुंचा। उसे पीटने वाले दो आरोपियों को पीटा। पुलिस के आने से पहले भाग गए। 
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में प्रेमी-प्रेमिका के मिलने के दौरान युवकों के अभद्रता करने और रुपये छीनने के मामले में पीड़ित युवक ने तीन दिन बाद अपने साथ हुई अभद्रता का बदला लिया। पीड़ित युवक ने दो आरोपियों को पकड़कर उनकी जमकर धुनाई कर दी।

विज्ञापन


घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की है। एक गांव की रहने वाली युवती बीते शनिवार को बालाजी मंदिर दर्शन के बहाने अपने प्रेमी से मिलने गई थी। दर्शन करने के बाद दोनों बालाजी के समीप नहर पटरी पर दिखतौली की तरफ आगे बढ़ गए और एकांत में एक-दूसरे से बात कर रहे थे। तभी कुछ युवकों ने उन्हें देख लिया। युवकों ने प्रेमी युगलों को पकड़ लिया।

इसके बाद उन्हें पीटा और उनसे रुपये छीन लिए। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युगलों को भगा दिया। मंगलवार को बालाजी मंदिर के समीप आरोपी युवकों में से दो युवकों को पीड़ित युवक ने पहचान लिया। उसने अपने साथियों को मौके पर बुलाकर आरोपी युवकों को जमकर पीटा। 
विज्ञापन


घटना देख लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के आने से पूर्व ही दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि दो पक्षों में विवाद की सूचना मिली थी। प्रेमी-प्रेमिका के मामले की जानकारी हमें नहीं मिली है। हम आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें