फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अधिवक्ता हत्याकांड की निष्पक्ष एजेंसी से हो जांच

Tue, 10 Sep 2024 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अधिवक्ता संघर्ष समिति ने सोमवार को कासगंज में महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट सौंपा। पीड़ितों को मामले की निष्पक्ष एजेंसी से जांच, एक करोड़ की सहायता राशि, आश्रित को नौकरी, परिवार को सुरक्षा, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने की मांग की। सदर तहसील में अधिवक्ता संघर्ष समिति के अध्यक्ष उमाकांत पचौरी एडवोकेट एवं तहसील बार के अध्यक्ष चरन सिंह यादव एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार से भेंट की। मुख्यमंंत्री को संबोधित सात सूत्री मांगपत्र सौंपा। उन्होंने मांग की कि मोहिनी तोमर हत्याकांड की किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराई जाए। पीड़ित परिवार को एक करोड़ की सहायता राशि दी जाए। साथ ही अधिवक्ता संरक्षण कानून बनाया जाए। अधिवक्ताओं की सुरक्षा के साथ शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। इसी के साथ अधिवक्ताओं को टोल से मुक्त रखा जाए।
विज्ञापन

अधिवक्ता की मौत होने पर आश्रित को दी जाने वाली सहायता राशि में विलंब नहीं किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में सुरेशचंद्र गुप्ता एडवोकेट, हनुमंत सिंह गोरख, ब्रह्मस्वरूप शर्मा, रामकुमार मिश्रा, देवेंद्र वशिष्ठ, हरिबाबू यादव, श्याम सुंदर सोनी, तुरषनपाल वियोगी, गजेंद्र सिंह बौद्ध शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें