फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ खाली कराने को तीसरे दिन भी चली जेसीबी

Mon, 27 Jul 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। शहर के फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने को सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देशन में लगातार तीसरे दिन बाजार में जेसीबी चली। अभियान के दौरान जिन दुकानदारों ने फुटपाथ पर सामान सजा रखा था वह सामान हटाते नजर आए,  इनके मौके पर चालान काटे गए।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह के निर्देशन में सोमवार को सायं करीब 6 बजे सुभाष तिराहे से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ। हालांकि अभियान  शुरू करने का समय 12 बजे था, लेकिन फोर्स उपलब्ध न होने के कारण सायं तक  इंतजार करना पड़ा। फोर्स उपलब्ध होते ही सायं छह बजे सुभाष तिराहे से  फुटपाथ खाली कराने को अफसरों ने फिर से कमान संभाली। गांधीपार्क, बाग छिंगामल, रानीवाला मार्केट में कई दुकानदारों ने अपने सामान फुटपाथ पर सजा रखा था। कई दुकान अफसरों को देखते ही अपना सामान उठाकर अंदर रखने लगे। ऐसे  सभी दुकानदार अफसरों की नजरें में आ गए। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर सभी  का चालान काटा गया। सेंट्रल टाकीज, गंज चौराहा, सदर  बाजार में भी कुछ इसी तरह का नजारा दिखाई दिया। दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई। इसके साथ चालान भी काटे गए। सदर बाजार  के साथ चंद्रशेखर आजाद मार्केट, शास्त्री मार्केट में भी दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि अपना सामान दुकान के अंदर रखें। बाहर सामान दिखा तो कार्रवाई होगी। घंटाघर चौराहे तक पहुंचने के बाद अफसरों का काफिला बजरिया  की तरफ मुड़ा। यहां भी अतिक्रमण हो रखा था। छोटा चौराहा, इमामबाड़ा से लेकर नालबंद होते हुए रसूलपुर थाने तक अभियान देर रात्रि आठ बजे के बाद भी चालू रहा। शिकोहाबाद अड्डे पर  फुटपाथ पर ठेल लगाने वालों को फुटपाथ से अंदर ठेल लगाकर सामान बिक्री करने  के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुन: सड़क तक ठेल खड़े नजर आए  तो कड़ी कार्यवाही होगी।

चार पहिया वाहन स्वामियों पर भी कसा शिकंजा
सदर बाजार में चार पहिया वाहन लेकर प्रवेश करने वालों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया। अभियान के दौरान चार पहिया वाहन खड़े  मिले तो दो के चालान काट दिए गए।
विज्ञापन


22 दुकानदारों के कटे चालान, वसूला जुर्माना
सिटी  मजिस्ट्रेट द्वारा गांधीपार्क से रसूलपुर थाने तक चलाए गए अभियान के दौरान  कुल 22 दुकानदारों के चालान काटे गए। उन्होंने दुकानदारों को सख्त चेतावनी  दी कि पुन: फुटपाथ पर अतिक्रमण किया कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।  चालान काटने के साथ-साथ कई दुकानदारों ने मौके पर जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें