फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मेडिकल कॉलेज में आंखों की दवा बाहर से खरीदने पर मरीजों ने की शिकायत

Mon, 15 Dec 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सीएमएस से ​शिकायत करने पहुंचे नेत्र रोगी। संवाद - फोटो : सीएमएस से ​शिकायत करने पहुंचे नेत्र रोगी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज में आंखों का ऑपरेशन कराने आए मरीजों और उनके तीमारदारों ने सीएमएस से शिकायत की है कि ऑपरेशन के लिए ज़रूरी दवाइयां उन्हें बाहर मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ रही हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

तीमारदार गुलजार ने बताया कि मरीज ग्याप्रसाद समेत मुन्ने खां सगीर और चरन सिंह के ऑपरेशन के लिए भी करीब 980 रुपये की दवा बाहर से मंगाई गई। तीमारदारों ने प्रशासन से अपील की है कि ऑपरेशन के दौरान ज़रूरी दवाइयों की उपलब्धता अस्पताल में ही सुनिश्चित की जाए। सीएमएस डॉ. नवीन जैन ने बताया कि बाहर की दवा लिखने की शिकायतें मिली हैं, और इस पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें