फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: धूमधाम से मनाया चंद्रप्रभु और पार्श्वनाथ भगवान का कल्याणक महोत्सव

Mon, 15 Dec 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालु। स्त्रोत: मंदिर - फोटो : पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालु। स्त्रोत: मंदिर
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर के जिनालयों में जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु का जन्म कल्याणक और 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का तप कल्याणक महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और विधि-विधान के साथ मनाया गया। मुनिश्री अमित सागर एवं एकत्व सागर गुरुदेव के सान्निध्य में, जिनभक्तों ने दो पाण्डुक शिलाओं पर भगवानों का जिनभिषेक और शांतिधारा कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन


सदर बाजार, छोटी छपेटी, जैन नगर खेड़ा और विभव नगर सहित गांधी नगर, महावीर जिनालय और शीतलनाथ रत्नत्रय जिनालय नसिया जैसे प्रमुख जिनालयों में भक्तों ने इंद्र स्वरूप धारण कर पूजा-अर्चना की और विधान मंडल पर मंत्रोच्चारण के साथ अष्ट द्रव्य अर्पित किए। महोत्सव में राजीव जैन मन्नू, संजय जैन, निर्मल जैन, बबलेश जैन, अलका जैन और डॉ. भानु कुमार जैन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें