फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग पर भड़के पार्षद, नगर निगम बोर्ड की बैठक में हंगामा

विज्ञापन
पालीवाल ऑडिटोरियम में नगर निगम द्वारा आयोजित बजट की बैठक के दौरान गेट पर पार्षदों की चेकिंग करती - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम बोर्ड की बैठक में शामिल होने से पहले कक्ष के बाहर पुलिस द्वारा चेकिंग और तलाशी लेने का पार्षदों ने विरोध किया। तलाशी लेेने पर पार्षदों ने हंगामा करते हुए नारेबाजी की। पार्षदों का कहना है कि कक्ष में एंट्री से पहले इस तरह तलाशी कराई जा रही है जैसे कि पार्षद अपराधी हों। पार्षदों का पुलिसकर्मियों से भी विवाद हुआ। हंगामे के बीच नगर निगम का बजट पास किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को नगर निगम का बजट पेश कराने को लेकर बुलाई गई सदन की बैठक में शामिल होने पहुंचे महिला और पुुरुष पार्षदों की पालीवाल हॉल में प्रवेश गेट पर पुलिस और प्रवर्तन दल के जवानों द्वारा चेकिंग की गई। पार्षदों ने सदन की कार्रवाई शुरू होने से पूर्व विरोध करते हुए सदन में विरोध करते हुए हंगामा किया। पार्षदों ने कहा कि इससे पूर्व भी बोर्ड की बैठकें आयोजित होती रही हैं लेकिन इस तरह चेकिंग कभी नहीं हुई।
चेकिंग के नाम पर पार्षदों का अपमान किया गया। पार्षदों के हंगामे के कारण करीब आधा घंटा तक सदन की कार्रवाई को नगर निगम अधिकारियों द्वारा रोकना पड़ा। पार्षदों का कहना था कि जब पार्षदों की चेकिंग की जा रही है तो अधिकारियों के साथ मेयर की भी चेकिंग होनी चाहिए। मामला बढ़ता देख नगर आयुक्त विजय कुमार को हस्तक्षेप करने के साथ उनको खेद व्यक्त करना पड़ा। तब कहीं जाकर सदन की कार्रवाई शुरू हो सकी।
विज्ञापन

लेखाधिकारी के खिलाफ चल रही जांच कर मुद्दा भी उठा
सदन की कार्रवाई के दौरान भाजपा पार्षद हरिओम वर्मा ने लेखाधिकारी द्वारा पार्षदों के साथ पूर्व में की गई अभद्रता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जिस अधिकारी के खिलाफ शासन द्वारा जांच कराई जा रही है। उस अधिकारी के खिलाफ अभी तक स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं गई। इस पर नगर आयुक्त विजय कुमार ने कहा कि जांच शासन स्तर से कराई जा रही है। इसके लिए अपर नगर आयुक्त आगरा को नामित किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद शासन स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
पार्षदों की कोतवाल उत्तर से बहस
पालीवाल गेट पर पुलिस द्वारा चेकिंग किए जाने के को लेकर नामित पार्षद आनंद अग्रवाल, अजय गुप्ता की कोतवाल उत्तर से बहस हो गई थी। पार्षदों का कहना था कि यह चेकिंग किसके आदेश पर कराई जा रही है। मामला बढ़ता देख नगर निगम के इंस्पेक्टर छकौड़ी लाल मौके पर पहुंचे और आक्रोशित पार्षदों को समझाकर मामले को शांत करा दिया।
मेयर ने दी अधिकारियों को चेतावनी
सदन की कार्रवाई पूरी होने के साथ ही पार्षदों ने सामूहिक रुप से इस बात को सदन के सामने रखा कि अधिकारी उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते है। इस पर मेयर नूतन राठौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह किसी भी पार्षद के साथ दुर्व्यवहार नहीं करेंगे। यदि करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
456.36 करोड़ अनुमानित आय का बजट हुआ पास
फिरोजाबाद। हंगामे के बीच बोर्ड की बैठक के दौरान नगर निगम अधिकारियों द्वारा सदन के सामने वित्तीय वर्ष 2019-20 व 20-21 का बजट पेश किया। इसमें वित्तीय वर्ष 2019-20 में नगर निगम को 186.02 करोड़ की आय विभिन्न मदों से हुई। वहीं विभिन्न मदों में 144.94 करोड़ रुपया खर्च किया गया। इसके साथ ही वर्ष 2020-21 में नगर निगम को 456.36 करोड़ की आय अनुमानित है। जबकि 401.63 व्यय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें