फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल अवशेष जलाते पांच किसान पकडे़, जुर्माना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण की सख्ती के बाद जिले में पराली जलाने वालों में कड़ाई शुरू हो गई है। डीएम के निर्देश पर गठित टीमों ने सिरसागंज, जसराना एवं शिकोहाबाद क्षेत्र में सघन निगरानी की। इस दौरान पांच किसान खेतों में पराली (फसल अवशेष) जलाते हुए पकड़ा और सभी पर जुर्माना निर्धारण की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट एवं राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण(एनजीटी)के सख्त रुख के चलते जिला प्रशासन सक्रियता बढ़ गई है। डीएम के निर्देश पर जिले की सभी तहसील क्षेत्रों में निगरानी टीमें गठित की गईं हैं। ये टीमें खेतों में पराली जलाने वाले किसानों को चिह्नित कर जुर्माना निर्धारण और एफआईआर करेंगी।
गुरूवार को जसराना, सिरसागंज और शिकोहाबाद तहसील क्षेत्रों में जिला स्तरीय अधिकारी ने निगरानी करते नजर आए। जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने पांच किसानों को खेत में पराली (फसल अवशेष) जलाते पकड़ा। मौके पर पराली जलाते पकडे़ किसानों में शिकोहाबाद क्षेत्र के मोहिनीपुर निवासी गोपीराम, हेमंत पुत्र सियाराम वर्मा, साहब सिंह पुत्र मुरली निवासीगण नूरपुर, रामवीर पुत्र विजयपाल एवं विजय पाल पुत्र कोमल सिंह शामिल हैं। पांचों के खिलाफ मौके पर ही नोटिस जारी कर जुर्माना निर्धारण की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पराली जलाने पर होगी ठोस-कठोर कार्रवाई
एनजीटी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार दो एकड़ के खेत में पराली जलाने की प्रथम घटना पर 2500 रुपये जुर्माना, दो एकड़ से अधिक की खेती करने वाले किसान पर पांच हजार एवं पांच एकड़ से अधिक खेतीबाड़ी वाले किसान पर 15 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। पुनरावृत्ति होने की स्थिति में संबंधित के खिलाफ एफआईआर एवं गिरफ्तारी जैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें