शिकोहाबाद / खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। खैरगढ़ के गांव कुढ़ी में दूध गर्म करते समय छिपकली गिर पड़ी। जानकारी न होने पर परिवार के लोगों ने दूध पी लिया। विषैला दूध पीने से सभी को चक्कर और उलटी होने लगीं। जानकारी पर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गांव कुढ़ी निवासी अखिलेश पुत्र भूरी सिंह अपने परिवार के साथ गांव में रहकर खेती और मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। बुधवार को दूध गर्म करते समय उसमें छिपकली गिर पड़ी। जानकारी नहीं होने पर परिवार के सभी लोगों ने दूध पी लिया। दूध पीने के कुछ देर बाद कौशल (5), वर्षा (3), राधिका (1), रेखा (25) और अखिलेश (28) को सिर में दर्द और चक्कर आने लगे।
इसके बाद उलटी शुरू हो गई। जानकारी पर अन्य परिजनों ने दूध के भगोने को देखा तो उसमें मरी छिपकली पड़ी थी। इस पर परिजनों ने पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।