तिरंगा यात्रा निकालकर पुतला दहन किया गया
देश व भारत माता के प्रति गलत भावना रखने पर ओवैसी और कन्हैया के विरुद्ध दिशा एकेडमी तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा तहसील तिराहा पर पुतले फूंके गए। इससे पूर्व नगर में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।
कन्हैया द्वारा देश व सैनिकों के प्रति अनर्गल बातें कहने तथा ओवैसी द्वारा भारत माता की जय न बोलने पर दोनों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। पुतला दहन करने वालों में सौरभ शाक्य, सनी दुबे, रिंकू शर्मा, ब्रजेश शाक्य, घनश्याम, रामनायन, चंद्रशेखर, अनिल कुमार, ब्रजमोहन, हिमांशु आदि शामिल थे।
फोटो परिचय- शिकोहाबाद में तिरंगा यात्रा निकालकर पुतला दहन करते युवा। फोटो संख्या पी-102