करबला रोड पर पुलिस द्वारा दुकानदारो का उत्पीड़न करने पर पुलिस के खिलाफ धरना देते व्यापार मंडल के
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला गोपाल नगर में पुलिस ने सोमवार रात को छापामार कार्रवाई अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी को संचालित करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो साथी भागने में सफल रहे। मौके से दस तमंचा, राइफल, पिस्टल के साथ हथियार बनाने का सामान बरामद किया है।
एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया टूंडला विधानसभा एवं पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए अवैध हथियार बनाकर उनकी बिक्री करने वालों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत थाना उत्तर प्रभारी अनूप कुमार भारतीय को मुखबिर ने सूचना दी कि शिवाजी रोड स्थित मकान में अवैध हथियार बनाने का काम संचालित होता है। उन्होंने टीम के साथ शिवाजी रोड गोपाल नगर में स्थित एनएस माथुर के मकान में छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मकान से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दो भागने में सफल हो गए। पुलिस को तलाशी के दौरान मकान से छह तमंचा 315 बोर, चार तमंचा 12 बोर एक रायफल, एक पिस्टल, एक अधबना तमंचा, अवैध शस्त्र बनाने में प्रयुक्त सामान बरामद किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अलीगढ़ थाना चंडोस के रेसरा, हाल निवासी थाना उत्तर के मथुरा नगर सुनील वाल्मीकि का मकान निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ पप्पन व दूसरे का नाम थाना उत्तर के शिवाजी मार्ग गोपाल नगर एनएस माथुर का मकान में निवासी चंद्रकांत ओझा उर्फ बिल्ला बताया है। भागे हुए साथियों के नाम थाना लाइनपार के ढोलपुरा निवासी गुड्डन यादव एवं लेबर कालोनी निवासी गुड्डू शामिल है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक एसएसआई नरेंद्र शर्मा, उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, सचिन कुमार, जय सिंह, अलवीना पठान एवं प्रवीन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।