फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अधिशासी अभियंता जसराना और सिरसागंज का वेतन रोकने के आदेश

Thu, 14 Nov 2024 01:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुख्य विकास अधिकारी ने बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। अधिशासी अभियंता विद्युत जसराना एवं सिरसागंज के गैरहाजिर रहने पर वेतन रोकने के आदेश दिए। वहीं, आगामी निपुण परीक्षा को बेहतर ढंग से कराने के लिए निर्देशित किया।मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने एक-एक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय ने परख सर्वेक्षण-2024 एवं निपुण एसेसमेंट टेस्ट (नेट) 2024 सहित विभिन्न योजनाओं के संबंध में बताते हुए कहा कि एनसीईआरटी द्वारा चयनित जिले के 137 विद्यालयों के कक्षा तीन, छह तथा नौ के छात्रों का आकलन किया जाएगा। कक्षा तीन एवं छह के छात्र-छात्राओं को हर शनिवार को स्कूल में ओएमआर शीट का अभ्यास करा रहे हैं। खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शनिवार को ओएमआर शीट के अभ्यास की स्कूलवार समीक्षा करें।
विज्ञापन

जिले में 29 व 30 नवंबर को निपुण एसेसमेंट टेस्ट की परीक्षा की जानकारी देते हुए कहा कि इसके लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों को स्कूल आवंटित कर ड्यूटी दी जाए। इससे पूर्व उनको प्रशिक्षित भी किया जाएगा। डीबीटी के तहत फोटो अपलोड कार्य पूर्ण कराने, नामांकन में वृद्धि करने, आईजीआरएस प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण समयवद्ध निस्तारण करने तथा दिव्यांग छात्र-छात्राओं को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं से लाभांवित करने के निर्देश दिए।
सीएम डैशबोर्ड पर अक्तूबर में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति का ग्रेड डी प्राप्त होने पर गंभीरता दिखाते हुए सीडीओ ने खंड शिक्षाधिकारियों को उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं जिन अधिकारियों द्वारा निरीक्षण नहीं किए जा रहे हैं, उनको नोटिस जारी कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें