फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: परिषदीय स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया दम

Thu, 14 Nov 2024 01:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विकास खंड अरांव के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन संत जनू बाबा स्मारक इंटर कॉलेज मांडई पर किया गया।प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यअतिथि जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आशीष कुमार पांडेय, ब्लाॅक प्रमुख कमलेश राजपूत, डॉ. हरीश धनगर, नंद कुमार, चेतेंद्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। बीएसए आशीष पांडेय ने बच्चों को खेल का महत्व बताया। प्रतियोगिता में 50 मीटर प्राथमिक बालक दौड़ में अनुज प्रथम, द्वितीय ऋषभ व तृतीय प्रशांत रहे। 50 मीटर प्राथमिक बालिका में प्रथम वैशाली, द्वितीय निशा, तृतीय छवि रहीं। 100 मीटर जूनियर बालक में प्रथम लक्की, द्वितीय- मोहित व तृतीय शिवम रहे। 100 मीटर जूनियर बालिका में प्रथम प्रियंका व द्वितीय निशा रहीं। तृतीय स्थान पर प्रांशी चुनी गई। खोखो में प्राथमिक विद्यालय कीठौत, कबड्डी में सूरजपुर रूधैनी, कारीखेड़ा, गोला फेंक में बादल आदि में विजयी रहे l
विज्ञापन

अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल, शील्ड, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गय। इस दौरान धर्मेंद्र यादव, दिनेंद्र प्रताप, कृष्णकांत, सलिल यादव, मुहम्मद शाहिद, सोनाली यादव, मनीषा शर्मा, रतन कुमार, संजीव कुमार, मधुसूदन, अभनीश कुमार, दिनेशचंद, भानुप्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें