फोटो-10-सांसद प्रतिनिधि डा. विजय आर्या को ज्ञापन सौंपते व्यापारी नेता। स्रोत संगठन
- फोटो : निशान यात्रा निकालते लोग।
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर केंद्र सरकार द्वारा पोषित ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में सांसद अक्षय यादव को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उनके प्रतिनिधि डाॅ. विजय आर्या को सौंपा। केंद्र सरकार इन कंपनियों को विशेष छूट देकर लाभ कमाने का काम कर रही है।
फिरोजाबाद व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्रलाल तिवारी के नेतृत्व में रविवार को व्यापारी सांसद अक्षय यादव के शिकोहाबाद स्थित कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद अक्षय यादव के प्रतिनिधि डाॅ. विजय आर्या को सौंपते हुए कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग से छोटे एवं मझोले व्यापारियों को बहुत नुकसान हो रहा है। पारंपरिक व्यापारी भुखमरी के कगार पर जा पहुंचा है। संचालन वरिष्ठ महामंत्री रामबाबू झा ने किया। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, जिला महामंत्री कौशल किशोर उपाध्याय, अलंकार चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष विजय भंबानी, महानगर संयोजक अरजेश उपाध्याय, परशुराम लालवानी, पवन दीक्षित, उपाध्यक्ष राजपाल यादव, नवीन उपाध्याय, दिनेश यादव, आईटीसेल जिला अध्यक्ष भरत तिवारी, महानगर सुनील जैन, दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता टीटू आदि भी थे।