फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: अचानक सॉफ्ट टूटने से पलट गई पिकअप, एक की मौत, छह लोग घायल हालत नाजुक, पीजीआई, सैफई रेफर

Thu, 30 Mar 2023 11:36 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में बीती देर रात सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलट गई। इससे उसमें सवार एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
पिकअप पलटने से एक की मौत, छह घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बीती देर रात अचानक सॉफ्ट टूटने से पिकअप गाड़ी पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


हादसा नगला खंगार थाना क्षेत्र में हुआ। यहां से एक पिकअप गाड़ी मिकल रही थी। अचानक उसकी सॉफ्ट टूट गई। इससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। 

घायलों को पीजीआई, सैफई के लिए किया गया रेफर 

यहां जांच के बाद डॉक्टर ने कन्हैया लाल (50) को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा अवधेश, राम भरोसे , श्रीप्रकाश, जिब्राइल, बृजेश कुमार, रमेश पाल की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें पीजीआई, सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। यह सभी लोग लखीमपुर जिले के निघासन थाना क्षेत्र के दमना गांव के रहने वाले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें