फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के दस मोबाइल फोन सहित एक गिरफ्तार

विज्ञापन
रामगढ़ पुलिस द्वारा पकड़े गए लुटेरे से पूछताछ करते एसपी देहात और सीओ सिटी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बाइक सवार लोगों से मोबाइल लूटने वाले गिरोह के एक सदस्य को रामगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए लुटेरे के कब्जे से पुलिस ने लूट और चोरी के दस मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पकड़े गए लुटेरे का साथी फरार हो गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि वह पुलिस बल के साथ सांती रोड पर चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर सुरजीत उर्फ सट्टू निवासी भट्ठा रोड सैय्यद वाली गली मोहल्ला कांशीराम विहार कोटला रोड थाना उत्तर को गिरफ्तार किया है।
इस दौरान पकड़े गए बदमाश का साथी प्रेमचंद्र उर्फ प्रेमी निवासी गली नंबर पांच भट्ठा रोड सैय्यद वाली गली मौके से भाग गया। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने लूट और चोरी के दस मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने बताया कि उसने अपने साथी प्रेमचंद्र उर्फ प्रेमी के साथ आठ फरवरी को थाना उत्तर क्षेत्र के अंतर्गत गणेश नगर के पीछे नाले पर एक मोबाइल फोन लूटा था। इससे पूर्व वह अपने साथी के साथ अन्य मोबाइल फोनों को लूट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें