स्कूलों में लेटलतीफ पहुंचने वाले गुरुजी को शिक्षाधिकारियों ने रास्ते में पकड़ लिया। दो दर्जन से गुरुजी रास्ते में पकड़े गए। सभी के खिलाफ कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया गया है। बीएसए बालमुकुंद प्रसाद, डिप्टी बीएसए तरुण कुमार ने सोमवार को निरीक्षण के स्थान पर चेकिंग अभियान चलाया। दोनों अधिकारी सुबह आठ से 9.45 तक शिकोहाबाद रेलवे क्रॉसिंग पर चेकिंग करते नजर आए। इस दौरान करीब 27 शिक्षक देरी से स्कूल जाते मिले। बीएसए के पूछने पर किसी ने बाइक पंक्चर होने को वजह बताया तो किसी ने तबियत बिगड़ने की बात कही। इस पर सभी शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। चेकिंग में जिला समन्वयक केवी सिंह मौजूद रहे।
यह शिक्षक लेट जाते मिले
संगीता प्रावि सुजावलपुर, संध्या यूपीएस सलेमपुर, स्वीटी शर्मा प्रावि अतापुर, भारतीय प्रावि धनपुरा, अनीता यूपीएस गढूमा, स्नेहलता यूपीएस बाकलपुर, उमाकांत प्रावि खितौली, शीलेंद्र प्रावि स्यारमऊ, उर्मिला यूपीएस आमरी, सीमा यादव, बेबी प्रावि नगला तुला, दिनेश चंद्र, बीना, पुरुषोत्तम प्रावि नगला छोटी, शीला प्रावि रजौरा, सुनीता यादव डडियामई, प्रतिभा जादौन प्रावि नगलाकांस, कमल सिंह, प्रावि घाघऊ, अवनीश कुमार उप्रवि चैरई, वीरेंद्र सिंह उप्रावि गैलरई, दीक्षा प्रावि नगला पाती, अजय अग्रवाल प्रावि जाजूमई, सावित्री देवी, प्रेमलता नगला जवाहर, स्नेहलता प्रावि रुधऊ, बृजेश यूपीएस गढ़सान आदि।