फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल एंटी करप्शन संस्थान के कार्यालय का शुभारंभ

Fri, 25 Dec 2015 08:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल एंटी करप्शन टाईगर संस्थान के कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर संस्थान के पदाधिकारियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करने की शपथ दिलाई। संगठन के विस्तार करने के लिए चर्चा की गई।
विज्ञापन

शिवाजी मार्ग पर कार्यालय का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सेनाधिकारी आरएल खींची और पूर्व कर्नल सुरेंद्र सिंह धाकरे ने फीता काटकर किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम राजस्थान में भी इस संस्थान को बढ़ावा दे रहे हैं। हमेें भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने में मुश्किलें तो आती हैं लेकिन जीत भी निश्चित होती है। सुरेंद्र सिंह धाकरे ने कहा कि लगातार संघर्ष करेंगे। लोगों में जागरूकता लाएंगे। संगठन का विस्तार भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें