साहब डा. भीमराव अंबेडकर के 125 वे जन्मोत्सव पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह, नगर आयुक्त ने शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण कर नीचे लटके बिजली के तारों को ठीक कराने के निर्देश दिए। आयोजन कमेटी और प्रशासन ने जयंती महोत्सव की तैयारियां तेज कर दीं हैं। वहीं कमेटियों के बीच चल रहे विवादों का निरस्तारण भी कर दिया गया।
डा. भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा नगर में 17 अप्रैल को निकाली जाएगी। शोभायात्रा समिति की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। डीएम निधि केसरवानी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह, नगर आयुक्त रामौतार रमन, अपर आयुक्त प्रमोद कुमार, एक्शईएन विद्युत के साथ जलकल विभाग के अधिकारियों ने शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। नई बस्ती स्थित अंबेडकर भवन, संत चौराहा, सदर बाजार, नालबंद चौराहा, अंबेडकर पार्क रसूलपुर पहुंचे। आगा शाही की मस्जिद, सर्कुलर रोड, मोहम्मदपुर, मोहल्ला दुली, डाकघर चौराहा से कोटला रोड, रामलीला चौराहा, कोटला चुंगी के चौराहे से मिर्जा का नगला, सैलई रोड से इंदिरा कालोनी होते हुए नगला करन सिंह अंबेडकर स्कूल प्रांगण में ही समाप्त होगी। नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह ने शोभायात्रा मार्ग के गड्ढों को ठीक कराने, बिजली के झूलते तारों को शीघ्र ठीक कराने, सफाई के साथ पेयजल व्यवस्था को ठीक कराने निर्देश दिए। 14 अप्रैल को अंबेडकर पार्क रसूलपुर में भी कार्यक्रम होने के कारण वहां की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक की जाए। निरीक्षण के दौरान नरेंद्रपाल सिंह लल्लू, धर्मेंद्र कुमार, केडी जाटव, मनीष कुमार राही, प्रमोद सिंघानियां, वेद प्रकाश गौतम, रवींद्र सिंह, वीरेंद्र सुमन, देवानंद गौतम, गजेंद्र सिंह बौद्ध, रामवीर तारबाबू, दीवान सिंह, लाला फौरन सिंह, वेदप्रकाश निमेष आदि मौजूद रहे। इस दौरान कमेटी के बीच चल रहे विवाद का निस्तारण भी कर दिया गया।