फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वैक्सीन लगाने के लिए आज से शहर में दौड़ेंगी मोबाइल वैन

विज्ञापन
रामनगर में वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण करते डीएम चंद्र विजय सिंह साथ में अन्य अधिकारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डीएम चंद्र विजय सिंह ने कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए शहर के श्यामनगर, रामनगर, नगला विश्नू आदि के टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान शत प्रतिशत लोगों को टीकाकरण कराने की हिदायत दी। आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर फ्लैक्स, पेटिंग्स नहीं मिलने पर आंगनबाड़ी सहायिका को निलंबन के निर्देश दिए। वहीं टीकाकरण को गति प्रदान करने के लिए आज से पांच मोबाइल वैन संचालित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

डीएम चंद्र विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को श्यामनगर स्थित टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। टीकाकरण की गति धीमी मिलने पर डीएम ने एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्टाफ के रवैये पर नाराजगी जाहिर की। एसीएमओ एवं टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. बीपी सिंह को निर्देश दिए संबंधित एमओआईसी से समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में जागरूकता फैलाएं।
इसके बाद वह रामनगर थिएटर वाली गली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। यहां कोई फ्लैक्स अथवा पेंटिंग नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। डीएम ने आईओ पुष्पेंद्र कुमार को फटकार लगाई। आंगनबाड़ी सहायिका बबीता देवी को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले चिकित्साधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि शुक्रवार से पांच मोबाइल वैन गली मोहल्लों में टीकाकरण के लिए संचालित की जाएगी। प्रचार वाहन के साथ वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें