फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल श्रमिकों के चिहिंकरण में कोताही पर निजी संस्था को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बाल श्रमिकों व श्रमिक बच्चों को चिह्नित करने में लापरवाही कर रही कानपुर की सोशल डेवलपमेंट एवं मैनेजमेंट सोसाइटी (संस्था) को जिलाधिकारी ने नोटिस जारी किया है। संस्था को दस दिन के भीतर अवशेष वार्डों व श्रमिक बाहुल्य ग्रामीण इलाकों का सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन

औद्योगिक जिला फिरोजाबाद में बाल श्रमिकों व श्रमिक बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विशेष सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के दौरान चिह्नित बाल श्रमिकों की शिक्षा-दीक्षा के लिए विशेष स्कूलों का संचालन प्रस्तावित है। श्रमिक बच्चों को चिह्नित करने के लिए कानपुर की एक संस्था सोशल डेवलपमेंट एवं मैनेजमेंट सोसाइटी (एसडीएमएस) के अधिकृत किया गया है। आठ जनवरी को जारी निर्देशों के तहत संस्था को तीन माह के भीतर यानि 30 मार्च तक अपनी सर्वे रिपोर्ट जिला प्रशासन को प्रेषित करनी थी लेकिन ताजा स्थिति के अनुसार संस्था ने अभी तक निगम क्षेत्र फिरोजाबाद में कुल 47 वार्डों की सर्वे रिपोर्ट ही प्रशासन को दी है। शेष 23 वार्ड एवं श्रमिक बाहुल्य ग्रामों के अलावा सिरसागंज, शिकोहाबाद एवं टूंडला में संचालित ईट-भट्ठों पर कार्यरत बाल श्रमिकों को चिह्नित करने की रिपोर्ट प्रशासन को नही दी है। संस्था द्वारा केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रम में की जा रही लापरवाही पर जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने 19 अगस्त को संस्था संचालक सलीम खान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कार्यदायी संस्था को दस दिन में संपूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। अगर ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई चेतावनी भी जारी की गई है।
केंद्रीय श्रम मंत्रालय के निर्देश पर जिला में श्रमिक बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने को सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे कार्य को अधिकृत संस्था एसडीएमएस ने अभी तक रिपोर्ट नहीं दी है। इससे कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है। डीएम महोदय के माध्यम से संस्था संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें