फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 दिन बाद टूटी कोरोना की चेन, 24 घंटे में एक भी मरीज नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में कोरोना की चेन 42 दिन बाद टूट गई। शुक्रवार को एक भी संक्रमित नहीं मिला। वहीं 12 संक्रमित के ठीक होने से सक्रिय केस घटकर 29 रह गए हैं। कोरोना के मामले कम होते ही लोग फिर बेपरवाह होने लगे हैं। मास्क लगवाने वालों की संख्या में गिरावट आई है।
विज्ञापन

कोरोना के तीसरे चरण की शुरुआत 31 दिसंबर से हो गई थी। जनवरी में एक दिन में 174 तक संक्रमित मिले। तीसरे चरण में मिले 1600 से अधिक संक्रमितों में से एक ही व्यक्ति को कुछ घंटे के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती किया गया था। लक्षण गंभीर न होने के कारण उसे ीाी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। शुक्रवार को जिले में एक भी मरीज नहीं मिला। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी आई है। सक्रिय केस भी घट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें