फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर की महिला का नहीं लगा सुराग, तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रामगढ़ थाना क्षेत्र से दो फरवरी से लापता मिर्जापुर निवासी महिला का कोई पता नहीं लग सका। महिला के पिता ने महिला को गायब करने का आरोप लगाते हुए रामगढ़ थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस महिला का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के गांव मरियाऊ निवासी दिनेश कुमार सोनकर ने अपनी बेटी सीमा का विवाह वर्ष 2021 में रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला सरजीवन नगर निवासी महेंद्र के साथ किया था। महेंद्र के बड़े भाई के साथ सीमा की बुआ का भी विवाह हुआ था। बुआ और भतीजी के बीच जेठानी और देवरानी का रिश्ता है। दो फरवरी को सीमा घर से गायब हो गई। परिजन उसकी तलाश में जुटे है, लेकिन कोई पता नहीं लग सका।
बेटी के गायब होने की सूचना पर शुक्रवार को सीमा के पिता दिनेश कुमार सोनकर यहां आए। सीमा के बारे में पूछताछ की, लेकिन परिजन सीमा के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन

सीमा के पिता ने थाना रामगढ़ में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा का कहना है कि महिला दो फरवरी से लापता है। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। महिला की तलाश की जा रही है। महिला को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा। महिला के बारे में उसके परिजन से भी पूछताछ की गई। लेकिन वह कोई जानकारी नहीं दे सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें