फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर से रुपयों से भरा बैग लेकर भागा किशोर, दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर एक किशोर बैनामा लेखक के बस्ते से रुपयों से भरा बैग लेकर भागने लगा। जैसे ही बैनामा कराने आए युवक की नजर किशोर पर पड़ी, उसने दौड़ कर किशोर को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

सिरसागंज निवासी जोगेंद्र सिंह रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्री कराने के लिए आए थे। दोपहर को जब वह बैनामा लेखक के बस्ते पर बैठे थे। अपना बैग पास ही रख लिया था। इसी दौरान एक किशोर वहां आया और रुपयों से भरा बैग लेकर दौड़ने लगा। जोगेंद्र की नजर उस पर पड़ी और शोर मचाते हुए उसका पीछा किया। उसे लोगों ने दबोच लिया। किशोर को पकड़ते ही हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि सिरसागंज से कुछ लोग बैनामा कराने आए थे। तभी वहां मौजूद एक किशोर रुपयों से भरे बैग को लेकर जाने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में उसने अपना पता मध्य प्रदेश के गुना जनपद के थाना तोड़ा के गांव शाषी निवासी है। पुलिस अभी किशोर के बारे में जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें