फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनौती के बीच वितरकों ने घर-घर तक पहुंचाया अखबार

विज्ञापन
जनता कर्फ्यू के बीच सोमवार को तड़के चार बजे बसस्टैंड से समाचार पत्र वितरण के लिए ले जाते समाचार प? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आंधी हो या बारिश और कड़ाके की सर्दी या फिर कोरोना जैसी बड़ी चुनौती के बीच कर्फ्यू जैसी बाध्यता। इन सभी चुनौतियों को पार कर तड़के चार बजे से ही घर-घर अखबार पहुंचाने का काम समाचारपत्र वितरक करते हैं। अधिकांश लोग जब गहरी नींद में सो रहे होते हैं तब अखबार वितरक घर-घर अखबार पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर जनता कर्फ्यू के बीच तड़के चार बजे से ही अखबार वितरक घरों से निकल आए थे। वितरण स्थल से अखबार लेकर शहर के कौने-कौने में अखबार बांटने के लिए निकल गए। रविवार को रहे जनता कर्फ्यू सोमवार सुबह छह बजे था। इस बीच अखबार वितरकों ने जज्बे के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। सुबह सात बजे से पहले ही लोगों के घरों तक अखबार पहुंचा दिया।
अमर उजाला समाचार पत्र वितरक एजेंसी के संचालक सुनील जैन के वितरकों को अखबार का वितरण किया। समाचारपत्र विक्रेताओं को जानकारी दी कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए समाचार पत्र छपते समय एक-एक अखबार को सैनिटाइज भी किया जा रहा है। समाचारपत्र विक्रेता संतोष जैन, वेदप्रकाश झा, राकेश कुमार जैन, राजेश कुमार जैन राजू, चीनू जैन, रवि सैनी, अजहर अहमद, नवी अहमद व अखलाख, पवन श्रीवास्तव, पवन जैन, चंद्रवीर यादव, अतुल तिवारी, राकेश यादव, नेमीचंद्र, बबलू उपाध्याय, निर्दोष जैन बाबा, जितेंद्र कुमार, अजीत जैन ,पवन गुप्ता व जगदीश, हरीशंकर सहित सभी विषम परस्थिति में दूरदराज क्षेत्रों में समाचारपत्र को पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें