फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अलमारी से कपड़े निकालते समय करंट लगने से नवविवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव जाटऊ में शुक्रवार को बिजली के करंट ने नवविवाहिता की जान ले ली। अलमारी के पीछे कटे हुए तार में करंट उतरने से कपड़े निकाल रही नवविवाहिता उसकी चपेट में आ गई। भाभी को बेहोश पड़ा देखकर बचाने पहुंचे 15 वर्षीय देवर को भी करंट का झटका लगा। हादसे में नवविवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी शादी महज छह माह पहले हुई थी।
विज्ञापन

थाना नारखी क्षेत्र के जाटऊ गांव निवासी योगेश की पत्नी मुस्कान शुक्रवार को घर में अलमारी से कपड़े निकाल रही थी। अलमारी के पीछे निकले बिजली के तार में कट होने के कारण उसमें करंट उतर आया था। कपड़े निकालते समय मुस्कान करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़ी। घर में मौजूद उसके 15 वर्षीय देवर गोपाल ने भाभी को बेहोश पड़ा देखा तो उसे उठाने की कोशिश की। इस दौरान गोपाल को भी करंट लग गया। इसके बाद उसने मोहल्ले के लोगों को घटना की जानकारी दी, लेकिन तब तक मुस्कान की मौत हो चुकी थी।
मुस्कान की शादी करीब छह माह पहले योगेश के साथ हुई थी। उसके पिता प्रेमपाल कुशवाहा नगर थाना उत्तर क्षेत्र के निवासी हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मुस्कान के भाई गोविंद कुशवाहा ने थाना नारखी पुलिस को सूचना दी। सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने बताया ने बताया कि नवविवाहिता की मौत की सूचना मिली है। परिजन चाहेंगे तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें