फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार न मिलने पर राष्ट्रीय पक्षी मोर ने तोडा दम, लोगों ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
मोर के मरने की सूचना पर पहुंचे भाजपाई एवं वन विभाग के अधिकारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। तहसील क्षेत्र के गांव नगला धीर में आवारा जानवरों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक मोर को बचाकर उपचार के लिए लाए। लेकिन उपचार के अभाव में मोर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

नगला धीर में श्यामेंद्र चौहान, अमित कुमार चौहान अपने खेतों पर जा रहे थे तभी उन्होंने घायलावस्था में मोर देखा। उपचार के लिए मोर को लेकर पहले पाढ़म एवं बाद में जसराना पशु अस्पताल में लेकर आए।
कोई चिकित्सक न होने के कारण उपचार नहीं मिल सका। मोर के मरने पर युवकों ने धर्म जागरण के प्रांत सह संयोजक विशेष यादव, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा, भाजपा जिला मंत्री डा. उम्मेद सिंह, टीकम सिंह को पूरे मामले से अवगत कराया। भाजपा नेताओं ने एसडीएम को पूरे प्रकरण से अवगत कराया तो वन विभाग की टीम और चिकित्सक पहुंचे और मोर का पोस्टमार्टम करने के साथ ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्सक डॉ. सुधीर सिंघल ने बताया कि पहले वन विभाग को सूचना देने को कहा था, लेकिन तब तक मोर की मौत हो चुकी थी। उपचार के लिए मना नहीं किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें