फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर होंगी सड़कें, सुधरेगी पेयजल और सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहतर होंगी सड़कें, सुधरेगी पेयजल और सफाई व्यवस्था
विज्ञापन

15वें वित्त के तहत शासन से नगर निगम को मिले 21 करोड़, प्रस्ताव तैयार, बोर्ड की बैठक में लगेगी मुहर
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सुहागनगरी की बदहाल सड़कें बेहतर होंगी। पेयजल और सफाई व्यवस्था भी सुधरेगी। इस मद में 21 करोड़ खर्च किए जाएंगे। शासन ने नगर निगम को 15वें वित्त के तहत इन कार्यों के लिए 21 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। अब इंतजार है बोर्ड की बैठक का।
नगर निगम क्षेत्र के नई आबादी वाले मोहल्ले, अब्बास नगर, ककरुऊ कोठी, नगला पचिया, बासठ, ढोलपुरा, प्रकाश नगर, न्यू आंबेडकर नगर, टापाखुर्द, नगला पान सहाय के साथ 20 से अधिक मोहल्ले ऐसे हैं जहां आज भी गलियां कच्ची हैं।मुख्य मार्गों की स्थिति गांव के चकरोडों से भी अधिक बदहाल है। इनके निर्माण के लिए क्षेत्रीय लोग लंबे अर्से से नगर निगम प्रशासन से मांग करते आ रहे हैं। नगर निगम के पास बजट का अभाव होने से नई आबादी वाले क्षेत्रों में विकास नहीं हो पा रहा था। नगर निगम अफसरों की मानें तो 15वें वित्त की धनराशि से सड़क, नाली निर्माण से जहां गंदगी से निजात मिलेगी, वहीं बारिश के दौरान क्षेत्र में जलभराव की मुक्ति मिलेगी। बजट मिलने के साथ ही नगर निगम अफसरों ने नई आबादी वाले क्षेत्रों में पेयजल संकट को दूर करने के साथ ही सड़क और नालियों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में नहीं हैं पाइप लाइन
प्रकाश नगर नई आबादी, लेबर कॉलोनी शिव नगर नई आबादी, हाजीपुरा बाबूजी की बगिया, महावीर नगर गली नंबर छह, सुगरा बेगम स्कूल के पास, सांती रोड नाथ की बगीची के पास जहां पाइप लाइन न होने से जलकल विभाग टैंकर भेजकर पानी की सप्लाई पहुंचाने का काम करता है। वहीं लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

यह रास्ते हैं बदहाल
नई बस्ती धोबी वाली पुलिया से मोहल्ला कोटला राजा राम की पुलिया तक, राजा राम की पुलिया से मूला सिंह का चौराहा होते हुए करबला की पुलिया तक, कोटला चुंगी चौराहा से नगला करन सिंह पुलिस चौकी तक, तीस फुटा रोड, रसूलपुर थाने के सामने से जाटवपुरी चौराहा तक का सर्विस रोड के साथ अन्य रास्ते भी बदहाल हैं। इससे लोगों को दिक्कत होती है।अगर यह मार्ग बनेगा तो आमजन को काफी सहूलियत मिलेंगी।
शासन से 15वें वित्त के तहत 21 करोड़ रुपये शासन से मिले हैं। इसे शहर के विकास पर खर्च किया जाएगा।
- राजीव चौधरी, लेखाधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें