फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनेंगी सड़कें-नालियां, सुधरेगी पेयजल-सफाई व्यवस्था,

विज्ञापन
विज्ञापन
बनेंगी सड़कें-नालियां, सुधरेगी पेयजल-सफाई व्यवस्था,
विज्ञापन

26 करोड़ के कार्यों की मंजूरी, विकास पर 13 और नगर को स्वच्छ बनाने के लिए सात करोड़ खर्च होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। नगर की सड़कों, नालियों व पार्कों के सौंदर्यीकरण पर नगर निगम 13 करोड़ रुपये खर्च करेगा। वहीं नई आबादी वाले क्षेत्रों में पेयजल की समस्या दूर करने के लिए साढ़े तीन किलोमीटर लंबी पाइप लाइन जलकल विभाग कराएगा। चार स्थानों पर नलकूप लगाने के साथ ही 11 सबमर्सिबल और 25 टीटीएसपी टंकी लगवाई जाएगी। इन कार्योें पर छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं नगर को स्वच्छ बनाने के लिए सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन सभी कार्यों पर शुक्रवार देर शाम सर्किट हाउस में हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक में मंजूरी मिल गई।
15 वें वित्त के क्रम में शासन से मिली धनराशि से शहर में विकास कार्य कराए जाने के लिए मेयर नूतन राठौर ने अध्यक्षता पांच घंटे तक बैठक चली। बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 करोड़ की धनराशि से नई आबादी वाली क्षेत्र की गलियों का निर्माण कराने साथ ही नाले और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। जिससे बारिश के दिनों में नई आबादी वाले क्षेत्रों में होने वाले जलभराव से लोगों को निजात मिल सके। वहीं छह करोड़ रुपये पेयजल व्यवस्था के सुधार के लिए रखा गया है। सात करोड़ रुपये शहर की साफ सफाई के साथ ही अन्य मदों पर खर्च किया जाएगा। जिससे बारिश के दौरान मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से शहर की जनता को सुरक्षित रखा जा सके। सफाई के लिए नगर निगम वाहनों की खरीद भी करेगा।
विज्ञापन

बैठक में नगर मजिस्ट्रेट मनोज सागर, प्रभारी नगर आयुक्त अरविंद राय, चीफ इंजीनियर संजय सिंह चौहान, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन रमेश चंद्र, एक्सईएन अतुल पांडेय के साथ जलकल महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत मौजूद रहे।
इन क्षेत्रों में लगेंगे नलकूप
- आसफाबाद, इंद्रानगर, नगला पचिया और गढ़ी छत्रपति में नलकूप लगवाए जाएंगे।
- नई आबादी वाले क्षेत्रों में 11 स्थानों पर सबमर्सिबल लगेंगे।
- सतीआश्रम के सीडब्लूआर के पंपों की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी।
- 25 स्थानों पर टीटीएसपी की टंकी लगेंगी।
इन क्षेत्रों में डाली जाएगी पाइप लाइन
- जलकल विभाग द्वारा मोहल्ला शेख लतिफ, गालिब नगर, कोठी नवीगंज, मदीना कॉलोनी के साथ अन्य क्षेत्रों में करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबी पाइप लाइन डाली जाएगी। इससे जनता को पानी मिल सके।
विज्ञापन

हुंडावाले बाग के तालाब का होगा सौंदर्यीकरण
नगर निगम द्वारा 15वें वित्त की धनराशि से मोहल्ला हुंडावाले बाग स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इस स्थान को शहर के बीच में सबसे सुंदर स्थान बनाया जाएगा।
शहर की सुंदरता पर ज्यादा जोर
- विभव नगर में बनेगा ओपन जिम।
- शांती नगर में पार्क का होगा सौंदर्यीकरण।
- संत गाडगे पार्क का सौंदर्यीकरण, पाथवे, रैलिग बेंच।
- भीम वाटिका का सौंदर्यीकरण, रेलिंग बेंच, चारदीवारी।
- क्लब चौराहे से बोधाश्रम तक तीन ब्लॉक का सौंदर्यीकरण।
- कोटला चुंगी से तिलक नगर रोड के बीच छह ब्लॉक का सौंदर्यीकरण।
वर्जन
13 करोड़ निर्माण कार्य, छह करोड़ पेयजल व्यवस्था व सात करोड़ रुपये स्वच्छता पर खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही वाहनों की खरीद भी जाएगी।
नूतन राठौर, मेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें