फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को भी नदरई बांध से नहीं छोड़ा जाएगा पानी

विज्ञापन
फिरोजाबाद। नहर की सफाई कराते सिंचाई विभाग के एक्सईएन अनवर अली। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। झालगोपालपुर नहर में सिल्ट जमा होने से नंदपुर इंटक प्लांट तक आने वाले पानी का प्रवाह प्रभावित होने से शहर में पानी का संकट बना हुआ है। शहर में शाम को दी जाने वाली पानी की सप्लाई पर रोक दी गई है। रविवार को भी नदरई बांध से झालगोपालपुर नहर के लिए पानी नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को सिंचाई विभाग द्वारा नहर की सफाई ट्रैक्टरों के साथ लेबर से कराई गई। नहर की सफाई का कार्य देर रात तक चलता रहा। सिंचाई विभाग के अधिकारी भी नहर किनारे डेरा डाले रहे। 25 किलो मीटर लंबी नहर में जमा सिल्ट को देखते हुए नहर की सफाई का कार्य रविवार शाम तक पूरा होने की संभावना भी कम होती जा रही है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि रविवार तक नहर साफ नहीं होती है तो सोमवार को भी नरौरा बांध से आने वाली पानी की सप्लाई पूरी तरह बाधित रहेगी। इसको लेकर आने वाले दिनों में शहर को सुबह के समय मिलने वाली पानी की सप्लाई भी बाधित हो जाएगी।
लेबर देने से भी बच रहे है नगर निगम के अधिकारी
जेड़ाझाल नहर की सफाई के लिए नगर निगम के अधिकारी लेबर देने से भी बच रहे है। इसके चलते रविवार को नदरई बाध से शुरु होने वाली पानी की सप्लाई वाधित होने की उम्मीद की जा रही है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन अनवर अली का कहना है कि नहर की सफाई के लिए नगर निगम से सौ कर्मचारियों की मांग की थी, लेकिन नगर निगम द्वारा मात्र 30 कर्मचारियों को दिया गया है। जिससे नहर की सफाई में देरी हो रही है।
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर ने किया झील का निरीक्षण, ठेकेदार को निर्देश
फिरोजाबाद। शनिवार को जल निगम के चीफ इंजीनियर आरके गर्ग ने फिरोजाबाद पहुंचकर नंदपुर इंटेक प्लांट पर बन रही झील का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम राकेश कुमार भी मौजूद रहे। ठेकेदार द्वारा झील के निर्माण में बरती जा रही लापरवाही पर जीफ इंजीनियर द्वारा नाराजगी जाहिर की गई। ठेकेदार को निर्देश दिए कि वह समय से झील का निर्माण कर दें। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। नहर की सफाई के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। झालगोपालपुर की नहर में रविवार को भी कासगंज के नदरई बांध से पानी नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

अनवर अली- एक्सइएन सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें