खाटू श्याम के भजनों पर झूमते रहे श्रद्धालु
प्राचीन राधाकृष्ण मंदिर के 124 वें स्थापना दिवस पर भंडारे का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सदर बाजार स्थित प्राचीन राधाकृष्ण मंदिर के 124 वें स्थापना दिवस के मौके पर खाटू श्याम की भजन संध्या में श्रद्धालुजन देर रात्रि तक झूमते रहे। शुक्रवार को भंडारे का आयोजन किया गया।
नगर के सदर बाजार में स्थित प्राचीन राधाकृष्ण मंदिर के स्थापना दिवस समारोह के मौके बृहस्पतिवार को सजाए गए फूलबंगला के दर्शन करने को श्रद्धालुजनों की भीड़ लगी रही। देर शाम शुरू हुई खाटू श्याम की भजन संध्या देर रात तक चली। राजा सांवरिया के भजनों पर श्रद्धालुजन झूमते दिखाई दिए। मंदिर कमेटी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान मंदिर के महंत विजय उपाध्याय, अनुग्रह गोपाल अग्रवाल, रमेशचंद्र बंसल, सुभाषचंद्र पालीवाल, अमित उपाध्याय शामिल थे।