फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रोडवेज बस में पीछे से घुसा कैंटर, चालक और क्लीनर घायल

Mon, 30 Jan 2023 05:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस में पीछे से घुसा कैंटर, चालक और क्लीनर घायल
विज्ञापन

बस के अचानक ब्रेक लेने से हुआ हादसा
टूंडला। रविवार मध्यरात्रि सर्विस लेन पर रोडवेज बस में पीछे से कैंटर गाड़ी घुस गई। हादसे में कैंटर चालक व क्लीनर गाड़ी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। घटना रविवार मध्यरात्रि करीब 12 बजे की है। जसवंतनगर के नगला हजारीलाल निवासी सुनील कुमार कैंटर गाड़ी का चालक है। वह जसवंतनगर से कैंटर लेकर आगरा जा रहा था। उसके साथ गांव का ही क्लीनर अनिल कुमार था। कैंटर टूंडला की सर्विस लेन पर फायर ब्रिगेड के सामने पहुंचा तभी आगे चल रही रोडवेज बस ने ब्रेक ले लिए। बस के रुकते ही कैंटर चालक संतुलन खो बैठा तथा पीछे से रोडवेज बस में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में कैंटर आगे से धंस गया, जिससे उसमें सवार चालक व क्लीनर फंस गए। वहीं बस में बैठे यात्री भी अचानक टक्कर लगने से सीटों ने नीचे गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर में फंसे चालक व क्लीनर को निकाला और जिला अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रोडवेज बस में यात्री को उतारने के लिए चालक ने बस को रोका था। पीछे से कैंटर ने बस में घुस गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें