फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर किनारे खेत में मिले वृद्ध के कपडे, खून से सना डंडा, हत्या की आशंका 1

विज्ञापन
नहर में उतरने से पूर्व ट्यूब में हवा भरते ग्रामीण - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। थाना जसराना के गांव नगला वदिकन में नहर किनारे खेत में चप्पल, पेंट और खून पड़ा मिला। साथ ही खून से सना डंडा भी मिला। पेंट गांव के ही सोवरन सिंह का बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया है। आगरा से आए पीएसी के गोताखोर नहर में उनकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

थाना पुलिस के साथ एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि थाना जसराना के गांव नगला वदिकन निवासी 60 वर्षीय सोवरन सिंह बृहस्पतिवार शाम नौ बजे से घर से लापता थे। परिजनों ने उनको तलाशा, लेकिन नहीं मिले। सुबह नहर के किनारे खेत खेत में उनका पेंट, चप्पलें और उनका डंडा खून से सना मिला है।
ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि सोवरन सिंह की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया होगा। इसी आशंका पर पुलिस वृद्ध को नहर में तलाश रही है। पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने आगरा से पीएसी बुलाई। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि वृद्ध की हत्या की आशंका है। ग्रामीणों की मदद से नहर में तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

विधायक नेे ली जानकारी
स्थानीय विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों, परिजनों से जानकारी की और एसपी देहात राजेश कुुमार से भी बात की। उन्होंने सोवरन को तलाशने के साथ ही घटना के जल्द खुलासे को कहा है।
डॉग स्क्वैड एक घर जाकर रुका
पुलिस ने डॉग स्क्वैड बुलाकर छानबीन की। घटनास्थल से डॉग स्क्वैड सीधे गांव में एक व्यक्ति के घर जाकर रुका तो तरह-तरह की चर्चा होने लगीं। फिर बाद में डॉग खेत में बनी एक झोंपड़ी तक गया।
ग्रामीण कुछ भी बोलने को तैयार नहीं
बृहस्पतिवार शाम तक गांव में होली का माहौल था। शुक्रवार सुबह खेतों में वृद्ध के कपडे़, चप्पल व डंडा पड़ा मिलने पर गांव में खामोशी छा गई। घटना के बारे में कोई भी मुंह खोलने को तैयार नहीं है।
रात नौ बजे खाना देने गया था ओमवीर
सोवरन सिंह के पुत्र ओमवीर ने बताया कि उसके पिता दूसरे में मकान में सोते थे। रात को नौ बजे वह उन्हें खाना देने गया था। लेकिन उसके पिता वहां नहीं मिले। उसने समझा कहीं होली पर गांव में हो रहे फाग गायन देखने गए होंगे। सुबह उसे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें