फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौबत सिंह की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, लूट या अन्य कोई वजह....

विज्ञापन
बंदरबाली पुलिया के पास वाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या के बाद मौके पर पहुची पुलिस पडताल करती ह? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। हाईवे किनारे दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी के एजेंट नौबत सिंह हत्या के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है। हत्या की वजह तलाशी जा रही है। हत्या का कारण लूट है या अन्य कुछ और। परिजनों की ओर से कंपनी के अधिकारियों पर जाहिर की गई शंका पर भी जांच शुरू कर दी है। क्योंकि उसके पास हर समय रहने वाला बैग भी गायब है। इस कारण लूट की आशंका भी है। बैग में कैश कितना था यह अभी किसी को नहीं पता है।
विज्ञापन

बुधवार को गोली मारकर की हत्या के दौरान उसकी बाइक सर्विस रोड पर खड़ी थी वह बाइक के करीब पड़ा था। बताते हैं कि जिस समय उसे बदमाशों ने घेरा वह टॉयलेट कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बैग छीनने की कोशिश की गई तो उसने विरोध किया। विरोध के दौरान बदमाशों ने गोली मार दी। सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा ने कहा कि प्रथम दृष्टया तो लूट के उद्देश्य से ही हत्या करना लग रहा है। लेकिन परिजनों की तहरीर के आधार पर भी जांच पड़ताल टीम कर रही है।
एसएचओ लाइनपार जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि जैसे पता चला है कि नौबत सिंह बैग लेकर चलता था पर वो गायब है। बैग में कितना पैसा था और बैग लेकर चला भी था कि नहीं यह तो जांच के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस के अनुसार मृतक के पिता ने कंपनी के लोगों पर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घटना के समय पास में एक ऑटो चालक व रेहड़ी चालक मौजूद था। नौबत सिंह से विवाद होने के दौरान ही ऑटो चालक ने विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर भी तमंचा तान लिया था। लेकिन फायरिंग नहीं कर दे इस कारण वह तेजी से ऑटो भगा ले गया। रेहड़ी चालक ने बताया कि बाइक सवार तीन बदमाश थे, जिनका नौबत सिंह से विवाद हुआ और फिर गोली मार दी।
आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट नौबत सिंह की पत्नी कमलेश देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई पवन व मोहन हैं। जबकि उसके दो बेटा योगेश (11)वर्ष व जय सिंह (सात)वर्ष शामिल हैं। फाइनेंस कंपनी के एजेंट की हत्या होने के बाद उसके परिजनों ने मृतक के फूफा थाना उत्तर क्षेत्र के न्यूरामगढ़ निवासी विलायती बाबू को घटना की जानकारी दे दी थी। सूचना मिलते ही फूफा विलायती बाबू पोस्टमार्टम गृह में पहुंच गए थे। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने उनसे पूछताछ की थी।उन्होंने बताया कि पहले नौबत सिंह हाथरस में काम करता था। लेकिन अब फिरोजाबाद आ गया था।
फाइनेंस कंपनी के एजेंट नौबत सिंह के शव का पोस्टमार्टम रात्रि में कराए जाने की तैयारी प्रशासन की ओर से कर ली गई है। एसएचओ लाइनपार जितेंद्र द्विवेदी ने कहा कि रात्रि में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
डायल 100 बाइक पर तैनात सिपाही नौबत सिंह के शव को ऑटो में डालकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंच गए थे। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया तो सिपाहियों ने उसकी जेब की तलाशी ली। उसके पास 4400 रुपया की नकदी,मोबाइल फोन व बाइक की चाभी जेब में पड़ी मिली। इतना ही नहीं हत्या होने के बाद भी उसके मोबाइल पर कई एजेंटों के फोन आते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें