फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या कर शव यमुना में फेंका, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नसीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांच दिन से लापता युवक का शव बृहस्पतिवार सायं यमुना में पड़ा मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया। उधर बड़े भाई ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव छिपाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला नसीरपुर के गांव बिजनपुर कछपुरा का है। यहां के निवासी रामलाल उर्फ डब्बल (45) पुत्र राजाराम पिछले पांच दिनों से लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। बृहस्पतिवार को रामलाल का शव कछपुरा के समीप यमुना नदी में पड़ा मिला। कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त हो सकी। रामलाल का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
मृतक के बड़े भाई राजेंद्र सिंह निषाद ने मृतक की पत्नी प्रेमवती और उसके प्रेमी नंदराम के खिलाफ हत्या करने और शव को छिपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर उसकी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें